spot_img
Homeमुंबईविधायक योगेश सागर ने बहाई चारकोप में विकास की धारा

विधायक योगेश सागर ने बहाई चारकोप में विकास की धारा

पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल सहित विधायक सागर का माना आभार

मुंबई(स भा) : उत्तर मुंबई के चारकोप विधानसभा क्षेत्र में विधायक योगेश सागर ने गत शानिवर को कई विकास कार्यों का भूमि पूजन और उद्घाटन किया।
इसी कड़ी में नीलकंठ नगर स्थित न्यू वृंदावन सोसायटी में लादीकरण और गटर के काम की नींव रखी गई । वहीं राधा कृष्ण गार्डन के सौंदर्यीकरण का आगाज किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सागर ने राशन विभाग से जुड़ी गड़बड़ियों पर खुलकर आवाज़ उठाई। उन्होंने राशन अधिकारियों और दुकानदारों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए जनता से अपील की कि अगर उन्हें उचित राशन नहीं मिलता तो सीधे उनके कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं।

साथ ही, योगेश सागर ने स्थानीय बुजुर्गों और माताओं-बहनों के लिए मोतियाबिंद ऑपरेशन की विशेष सुविधा की घोषणा की।
आगे विधायक सागर ने कहा कि यह राधा कृष्ण गार्डन हमारे क्षेत्र की शान है और इसे और भी आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है ताकि नागरिकों को इसका भरपूर लाभ मिल सके।
वही पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव ने भी क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए सबसे पहले सांसद पीयूष गोयल का धन्यवाद दिया और कहा कि पीयूष जी की प्रेरणा और सहयोग से ही आज कई काम संभव हो पा रहे हैं
यादव ने आगे कहा कि यह राधा कृष्ण गार्डन को 15 साल पहले हमने बनाया था, लेकिन आज विधायक योगेश सागर ने फिर से इसका सुशोभीकरण करने का बीड़ा उठाया है । इस गार्डन में कई आधुनिक सुविधाएं क्षेत्र के नागरिकों को उपलब्ध कराई गई हैं। इसके लिए मैं विधायक योगेश सागर जी आभार व्यक्त करता हूं। वही इस कार्यक्रम में , संजय सिंह ठाकुर, मुकेश चौधरी, गोपाल झा, चुन्नीलाल चौहान, शाहिद शेख के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मुंबई के कांदिवली से संस्कृति यादव की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com