spot_img
Homeमुंबईआर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए 'मोक्ष वाहिनी' अंत्यसंस्कार एंबुलेंस सेवा...

आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए ‘मोक्ष वाहिनी’ अंत्यसंस्कार एंबुलेंस सेवा शुरू

मृत्यु के बाद भी सम्मान

मुंबई(स भा): समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए सम्मानजनक अंतिम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक नई पहल शुरू की गई है। सारस्वती देवी चैरिटेबल ट्रस्ट ने ‘मोक्ष वाहिनी – अंत्यसंस्कार एंबुलेंस सेवा’ का शुभारंभ किया है। इस मानवीय पहल का उद्घाटन श्री चंद्रकांत गुप्ता और श्रीमती चमेलीदेवी गुप्ता ने किया, जिससे अब गरीब परिवार भी अपने प्रियजनों को गरिमा और सम्मान के साथ अंतिम विदाई दे सकेंगे।
जरूरतमंद परिवारों को मिलेगा सहारा
यह अंत्यसंस्कार एंबुलेंस सेवा उन परिवारों को राहत देगी जो आर्थिक कठिनाइयों के कारण अपने प्रियजनों की अंतिम यात्रा का खर्च उठाने में असमर्थ होते हैं। इस सेवा से समाज के अनेक परिवारों को सहारा मिलेगा और मानवीय मूल्यों को भी मजबूती प्राप्त होगी। आयोजकों ने विश्वास व्यक्त किया है कि यह पहल समाजसेवा को एक नई दिशा प्रदान करेगी।
विधायक असलम शेख ने की सराहना
इस अवसर पर उपस्थित विधायक माननीय श्री असलम शेख ने इस सेवा की सराहना करते हुए कहा कि, “समाजसेवा में निरंतरता बनाए रखना और हर वर्ग को सम्मान दिलाना ही सच्ची लोकसेवा है।” उन्होंने आगे कहा, “मृत्यु के बाद की यात्रा भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यह ‘मोक्ष वाहिनी’ सेवा निश्चित ही जरूरतमंद परिवारों को सहारा देने का काम करेगी, जिससे उन्हें एक गरिमापूर्ण अंतिम संस्कार का अवसर मिल पाएगा।”

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com