कांदिवली (सं. भा.) पुलिस ने एक ऐसे युवक को पोक्सो ऐक्ट के तहत गिरफ्तार किया है, जो राह चलती नाबालिग युवतियों से छेड़खानी कर रहा था। बतादें कि जानू पाड़ा ठाकुर विलेज में सड़क से गुजर रही दो नाबालिग लड़कियों के साथ छेड़छाड़ की घटना सामने आई है। 25 साल के रिक्शा चालक रोहित को समतानगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पोक्सो की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसे दिडोंशी की विशेष सत्र न्यायालय ने पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि रोहित ने शुक्रवार को दोपहर 2.00 से शाम 7.00 बजे के बीच विभिन्न इलाकों में दो नाबालिग समेत तीन युवतियों के साथ छेड़छाड़ किया है।


