spot_img
Homeमुंबईस्टेरॉयड रखने का दोषी बना कैंडिडेट

स्टेरॉयड रखने का दोषी बना कैंडिडेट

  • सिपाही भर्ती प्रक्रिया का मामला

मुंबई (सं. भा.) सिपाही भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने आया एक कैंडिडेट स्टोरॉयड रखने का दोषी पाया गया। उसे इसके लिए गिरफ्तार कर लिया गया है।
गौरतलब है कि गोरेगांव के सीआरपीएफ ग्राउंड में सिपाही भर्ती प्रक्रिया के दौरान फील्ड टेस्ट देने के लिए उपस्थित हुए 22 वर्षीय एक पुरुष उम्मीदवार को स्टेरॉयड रखने के आरोप में जांच अधिकारियों ने पकड़ लिया। इस संबंध में वनराई पुलिस ने उम्मीदवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को 374 योग्य उम्मीदवारों को फील्ड टेस्ट के लिए बुलाया गया था। केंद्र में अंदर जाने से पहले उनके सामानों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान एसआरपीएफ के एक अधिकारी ने आरोपी उम्मीदवार के बैग में दो अलग-अलग कंपनियों के स्टेरॉयड और इंजेक्शन पाए गए। दावा है कि उम्मीदवार कथित तौर पर भर्ती प्रक्रिया के दौरान अपनी दौड़ने की क्षमता को बढ़ाने और पैर में ऐंठन को रोकने के लिए इन पदार्थों का उपयोग
करता था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com