ठाणे (सं. भा.) : शील डायघर पुलिस स्टेशन में अपने एक महीने के बच्चे को लेकर शिकायत दर्ज कराने पहुंची महिला के लिए एक बंदर हैवान बन गया। उक्त बंदर महिला के बच्चे को छिनना चाहता था
पर बच्चे को बचाने की मां की जिद के सामने बंदर हार गया। इस खींचतान में गंभीर रूप से घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रविवार को सुबह एक महिला पारिवारिक प्रताड़ना से तंग आकर शील डायघर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने आई थी। उसके साथ उसका एक महीने का बच्चा भी था। शिकायत दर्ज कराने के लिए वह पुलिस थाने के बाहर बैठी थी। इसी दौरान एक बंदर पुलिस थाने में घुस गया और इधर उधर उछल कूद करने लगा। इसी दौरान वह महिला के पास आ गया और बच्चे को उसकी गोदी से छीनने का प्रयास करने लगा। महिला की चीख पुकार सुनकर मोके पर मौजूद पुलिस वाले डंडा लेकर दौड़े। तब कही जाकर बंदर बच्चे को उसकी मां की गोदी से खीचना बंद कर भाग खड़ा हुआ। पुलिस का कहना है कि बच्चे को खिंचते समय बंदर का पंजा बच्चे के चेहरे पर लग गया। उसे फ़ौरन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।बच्चे के चेहरे पर 5 टांके लगे है। हालात स्थिर है। शिकायत के बाद बन विभाग ने बंदर को पकड़ लिया है।


