spot_img
Homeफिल्मी खबरेंमौनी रॉय का नया प्रोजेक्ट: ‘द वाइव्स’ में निभाएंगी ‘महक’ का किरदार

मौनी रॉय का नया प्रोजेक्ट: ‘द वाइव्स’ में निभाएंगी ‘महक’ का किरदार

मुंबई (सं.भा.): अभिनेत्री मौनी रॉय जल्द ही निर्देशक मधुर भंडारकर की आगामी फिल्म द वाइव्स में नजर आएंगी। फिल्म की शूटिंग हाल ही में पूरी हो गई है, जिसकी जानकारी मौनी ने सोशल मीडिया के जरिए साझा की। मौनी रॉय ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ी बीटीएस (बिहाइंड द सीन्स) तस्वीरें पोस्ट करते हुए अपने अनुभव को खास बताया। उन्होंने लिखा कि भंडारकर के साथ काम करना उनकी ‘बकेट लिस्ट’ का अहम हिस्सा था। फिल्म में मौनी ‘महक’ नाम का किरदार निभा रही हैं।

‘द वाइव्स’ के जरिए मधुर भंडारकर एक बार फिर समाज और ग्लैमर वर्ल्ड के अनदेखे पहलुओं को पर्दे पर लाने की तैयारी में हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में सेलेब्रिटी पत्नियों की जिंदगी, उनके संघर्ष और चमक-दमक के पीछे छिपी वास्तविकताओं को दिखाया जाएगा। फिल्म की स्टारकास्ट में सोनाली कुलकर्णी, रेजिना कैसंड्रा, राहुल भट्ट, सौरभ सचदेवा, अर्जन बाजवा और फ्रेडी दारूवाला जैसे कलाकार शामिल हैं।

हालांकि, मेकर्स ने अभी फिल्म की रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इसके अलावा, मौनी रॉय अपनी आगामी क्राइम-थ्रिलर वेब सीरीज अब होगा हिसाब को लेकर भी चर्चा में हैं। इस सीरीज में उनके साथ शाहीर शेख और निमृत कौर अहलूवालिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। सीरीज की रिलीज डेट का इंतजार अभी जारी है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com