spot_img
Homeफिल्मी खबरेंफिल्म की सालगिरह पर भूमि का खास पोस्ट, सोशल मीडिया पर छाया...

फिल्म की सालगिरह पर भूमि का खास पोस्ट, सोशल मीडिया पर छाया ‘बधाई दो’

मुंबई (सं.भा.): सामाजिक संदेश और संवेदनशील कहानी के लिए चर्चित फिल्म बधाई दो ने रिलीज के चार साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो साझा कर फिल्म से जुड़ी यादों को ताज़ा किया। भूमि द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में फिल्म का एक महत्वपूर्ण सीन दिखाई देता है, जिसने दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई थी। अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा कि ‘बधाई दो’ उनके दिल के बेहद करीब है और समय के साथ इस फिल्म के प्रति उनका लगाव और गहरा होता जा रहा है।

निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी के निर्देशन में बनी इस कॉमेडी-ड्रामा फिल्म में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म ने ‘लैवेंडर मैरिज’ और LGBTQ+ समुदाय से जुड़े मुद्दों को संवेदनशील और मनोरंजक अंदाज़ में प्रस्तुत किया था। फिल्म की कहानी एक समलैंगिक पुलिस अधिकारी और एक समलैंगिक शिक्षिका के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पारिवारिक दबाव से बचने के लिए शादी का सहारा लेते हैं। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी, लेकिन इसकी विषयवस्तु और संदेश को दर्शकों व समीक्षकों ने सराहा। वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर जल्द ही वेब सीरीज दलदल में नजर आएंगी, जिसमें वह एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाती दिखाई देंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com