spot_img
Homeमुंबईमुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ सांसद गोपाल शेट्टी ने साधा निशाना

मुख्यमंत्री की पत्नी के खिलाफ सांसद गोपाल शेट्टी ने साधा निशाना

  • सहेली की बेटी को 1 करोड़ का इनाम देने पर उठाया सवाल

मुंबई (सं. भा.) उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी अपनी बात बेबाकी से रखने वाले राजनेताओं में से माने जाते हैं। अभी हाल ही में उनकी यह बानगी देखने को मिली। दरअसल  स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी टीम में शामिल एक महिला खिलाड़ी को एक करोड़ का पुरस्कार देने के मामले में भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पत्नी पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल उठाया है कि पुरस्कार के लिए मुख्यमंत्री या मंत्री की पहचान होनी जरूरी है क्या?

कबड्डी में मिला था स्वर्ण पदक

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की पत्नी लता शिंदे की एक सहेली की लड़की ने कबड्डी स्पर्धा में स्वर्णपदक प्राप्त किया था। उसे एक करोड़ का इनाम दिया गया है। सांसद शेट्टी ने कहा कि जब मैं विधायक था तब से मैं इसके लिए प्रयास कर रहा हूं। तीन को शिवछत्रपति पुरस्कार मिला है। उन्होंने घर मांगा, लेकिन सरकार नहीं दे रही है। कबड्डी खिलाड़ियों में मुख्यमंत्री की पत्नी की सहेली की लड़की थी, उसे स्वर्ण पदक मिला तो एक करोड़ रुपया दे दिया गया। सांसद शेट्टी ने सवाल किया कि यह कौन सी पद्धति है ? सांसद शेट्टी ने सवाल किया कि किसी खिलाड़ी का परिचय मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री से रहेगा तभी पुरस्कार मिलेगा क्या? इसके लिए एक गाइड लाइन तैयार करनी चाहिए। सांसद शेट्टी ने कहा कि पहले जिन खिलाड़ियों को शिवछत्रपति पुरस्कार मिला था उन्हें पहले फ्लैट दिया गया। उस समय 300 वर्ग फुट का घर था। अब व्यवस्था बड़ी हुई है, सरकार का विस्तार हुआ है। 500 वर्ग फुट का घर दो, क्या फर्क पड़ता है। लेकिन एक लिए अलग न्याय एवं दूसरे के लिए अलग न्याय ठीक नहीं है..

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com