spot_img
Homeमुंबईआग से कैसे बचें मुंबईकर

आग से कैसे बचें मुंबईकर

  • बीएमसी सीखा रही है सुरक्षा के गुर

मुंबई (सं. भा.) : महानगर में आग की बढ़ती घटनाओं से बचाव के लिए बीएमसी कई कदम उठा रही है। इसमें लोगों को जागरूक करना भी शामिल है। मुंबई फायर ब्रिगेड ने पिछले दिनों मुंबई में जगह- जगह 169 व्याख्यान आयोजित किया। इसमें हजारों लोगों को आग से बचाव और आग लगने पर कैसे सुरक्षित निकले, इस बारे में विस्तार से समझाया गया। यह जानकारी मुंबई फायर बिग्रेड के चीफ रविंद्र अंबुलगेकर ने दी।

फायर ब्रिगेड के अनुसार मुंबई में बड़ी संख्या में हाइराइज बिल्डिगे हैं, जिनमें हाल के दिनों में आग की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसीलिए राज्य सरकार लोगों की सुरक्षा के लिए संशोधित लिफ्ट दिशा-निर्देशों पर भी काम कर रहा है, जिसमें ऊंची इमारतों के लिए अग्नि निकासी लिफ्ट के नियम भी शामिल हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड के आंकड़ों के अनुसार पिछले कुछ दिनों में खासकर दिवाली के समय मुंबई में 280 आग कॉल फायर ब्रिगेड के पास आए। इसमें से 2 कॉल लेवल-1 और 1 लेवल-2 की आग की घटनाएं सामने आई। इन घटनाओं में एक महिला की जान चली गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

फायर ब्रिगेड के अनुसार आग लगने पर लोग घबरा जाते हैं, जिससे फायर ब्रिगेड के जवानों के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन मुश्किल हो जाता है। इसीलिए ऐसी स्थिति में कैसे बचाव करना है, इसके लिए नागरिकों के प्रशिक्षण की आवश्यकता है। इस साल फायर ब्रिगेड ने मुख्य रूप से चॉल और स्लम क्षेत्रों में आग के प्रति नागरिकों में जागरूकता अभियान चलाया। फायर ब्रिगेड द्वारा लगभग 169 व्याख्यान आयोजित किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com