spot_img
Homeमुंबईमुंबईकरों को पीना पड़ेगा महंगा पानी !

मुंबईकरों को पीना पड़ेगा महंगा पानी !

  • 16 जून से पेयजल दर में वृद्धि की संभावना

मुंबई (सं. भा.) पानी आपूर्ति करने वाले जलाशयों में पानी की कमी के चलते इन दिनों मुंबई में पानी की कटौती जारी है। पानी कटौती के बीच मनपा ने पानी की दरों में वृद्धि करने की तैयारी की है। इस बार पानी की दर में 6 से 7 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है। पानी दर वृद्धि प्रस्ताव को राज्य सरकार से मंजूरी मिलती है, तो 16 जून से मुंबई में पानी महंगा हो जाएगा। ऐसा होने पर प्रत्येक परिवारों पर हर महीने 200 रुपए का अधिक भार बढ़ जाएगा।

मुंबई मनपा जल विभाग के कर्मचारियों का वेतन, भत्ता खर्च, प्रशासकीय खर्च, मेंटेनेंस खर्च, बिजली खर्च, भातसा और अपर वैतरणा झील से लिए जानेवाले पानी का शुल्क सहित कुल खर्च की हर साल समीक्षा कर के पानी दर में वृद्धि के बारे में निर्णय लिया जाता है। स्थायी समिति ने प्रति वर्ष 8 फीसदी तक बढ़ोतरी का अधिकार मनपा प्रशासन को दिया है। इसलिए हर साल 16 जून से पानी की दर में बढ़ोतरी की जाती है। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण पिछले दो साल से पानी दर में किसी तरह की वृद्धि नहीं हो पाई है। इसके चलते इस साल हर हाल में इसे बढ़ाने की तैयारी मनपा ने की है। इस संबंध में जल्द ही मनपा आयुक्त के माध्यम से राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा।


मनपा जल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से जल शुल्क में कोई वृद्धि नहीं होने से मनपा प्रशासन को कम से कम एक हजार करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। इस समय लेखा विभाग ने जल शुल्क बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसमें घरेलू और व्यावसायिक जल शुल्क में कम से कम 35 पैसे से लेकर 5 रुपए प्रति हजार लीटर तक की बढ़ोतरी की संभावना है। इसके अलावा नियमानुसार 70 प्रतिशत सीवरेज शुल्क अलग से देना होगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com