spot_img
Homeमुंबईमुंबई का पारा गिरा, खुशनुमा हुआ मौसम

मुंबई का पारा गिरा, खुशनुमा हुआ मौसम

  • अक्टूबर हीट से मुंबईकरों को मिली राहत

मुंबई (सं. भा.) अक्टूबर हीट से परेशान मुंबईकरों ने अब राहत की सांस ली है। रात और सुबह भोर में सुहाना मौसम होने से लोग ठंड का अहसास कर रहे हैं। उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने मौसम में बदलाव लाया है और मुंबई सहित महाराष्ट्र के अधिकतम तापमान मैं 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि ठंडे मौसम की गुलाबी ठंड के लिए मुंबईकरों को कुछ दिनों का और इंतजार करना होगा। शुक्रवार को कुलाबा में अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री और सांताक्रूज में 36.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया
। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टर्बन्स की वजह से आर्द्रता बढ़ने से न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

राहत भरा होगा अधिकतम तापमान

हालांकि अधिकतम तापमान राहत भरा- होगा। नवंबर के पहले सप्ताह से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आएगी और गुलाबी ठंड बढ़ेगी। विदर्भ के 11 जिलों में अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री से 35.1 डिग्री सेल्सियस के बीच और न्यूनतम तापमान 17 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज हो रहा था।

मुंबई के कुलाबा में अधिकतम तापमान 35.5 और सांताक्रूज में 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। पिछले कुछ दिनों से महानगर के न्यूनतम तापमान में गिरावट आ रही है। बीते रविवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री, सोमवार- 25, मंगलवार – 24.4, बुधवार को 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

शुक्रवार को कुलाबा में 24.8 डिग्री और सांताक्रूज में 21.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। अगले 5 दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मुंबईकर पिछले 2 सप्ताह से अक्टूबर हीट लोगों को सता रही थी। अब बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट हो रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com