- तैयार किया मसौदा
मुंबई (सं. भा.) बीएमसी प्रशासन ने महानगर के मनोरंजन और खेल के मैदानों को अब गोद देने की तैयारी की है। इसके लिए प्रस्तावित नीति का मसौदा तैयार किया गया है। इस नीति के लिए लोगों से सुझाव और आपत्तियां मंगाई जा रही हैं। इस प्रस्ताव को अमलीय जामा पहनाने से पहले 10 अक्टूबर 2023 तक लोगों को राय जानी जाएगी, इसके बाद निर्णय लिया जाएगा।
वेबसाइट पर उपलब्ध है मसौदा : बीएमसी ने मुंबई में मनोरंजन मैदानों और खेल के मैदानों को अपनाने के संबंध में एक प्रस्तावित नीति का मसौदा तैयार किया है और इसे मनपा की वेबसाइट www.portal.mcgm.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है।

नागरिकों और सामाजिक संगठनों से मसौदा नीति पर 30 दिनों के भीतर यानी 10 अक्टूबर 2023 तक सुझाव और आपत्तियां भेजने कहा गया है। विकास नियंत्रण नियम 2034 के अनुसार, पार्क / मनोरंजन मैदान / खेल के मैदान और उपवन की जगह आरक्षित रखी गई है। पार्क विभाग ने स्थानीय संस्थानों, संगठनों, उद्यमियों आदि से सामुदायिक सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से मनोरंजक मैदानों, खेल के मैदानों के विकास, रखरखाव और मरम्मत के लिए उन्हें गोद लेने के संबंध में एक मसौदा नीति तैयार की है।


