spot_img
Homeमुंबईभाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के फंड से बने मनपा उद्यान...

भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के फंड से बने मनपा उद्यान का हुआ उ‌द्घाटन

बोरीवली (सं. भा.) उत्तर मुंबई के पूर्व भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी आम लोगों में ‘गार्डन मैन’ के नाम से मशहूर हैं। सांसद रहते उन्होंने बोरीवली पश्चिम में श्री पोसाई माता मंदिर से सटा मनपा का उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए अपना संसदीय फंड दिया था। उस फंड से बन कर तैयार हुआ मनपा गार्डन अब जनता के लिए खोल दिया गया है। इसका उद्घाटन भाजपा के पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी और स्थानीय विधायक संजय उपाध्याय के हाथों किया गया। इस मौके पर स्थानीय लोगों समेत भाजपा के तमाम पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बता दें कि इस उद्यान का सौंदर्याकरण पूर्व सांसद गोपाल शेट्टी के वर्ष 2023-24 की सांसद निधि से किया गया है। इस अवसर पर विधायक संजय उपाध्याय व भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए गोपाल शेट्टी का आभार व्यक्त किया है। वहीं स्थानीय जनता ने भी गोपाल शेट्टी के इस कार्य की प्रशंसा की।

समारोह के दौरान गोपाल शेट्टी ने आए कानूनी फैसले पर नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि प्राइवेट प्रॉपर्टी पर बने पहले मंजिल के लोगों को उनके हक्क का पक्का घर मिले, ऐसा कानून पारित करने के लिए उन्होंने कोर्ट में याचिका दायर की थी, परंतु उसे कोर्ट ने उसे खारिज किया है।

शेट्टी का मानना है कि वह शांत नहीं बैठेंगे, इस लड़ाई को आगे लगातार जारी रखेंगे।
शेट्टी का कहना है कि पुनः याचिका दायर करेंगे। जरूरत पड़ने पर सुप्रीम कोर्ट भी जाएंगे। उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com