spot_img
Homeमुंबईकोरोना के संभावित लहर को देखते हुए अलर्ट मोड में मनपा

कोरोना के संभावित लहर को देखते हुए अलर्ट मोड में मनपा

चिकित्सकों को दिए आदेश

मुंबई (सं. भा.) कोरोना की तीन लहर को सफलता पूर्वक खत्म करने के बाद भी मनपा अलर्ट मोड पर है देश में बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को देखते हुए चौकन्नी हो गई है। मुंबई में पिछले कुछ दिनों से कोरोना मरीजों में मामूली वृद्धि हुई है। इसे गंभीरता से लेते हुए मनपा के स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निजी चिकित्सकों को आदेश निर्गत किया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि मरीज में कोविड के कोई भी लक्षण दिखाई देने पर वे उन्हें तत्काल मनपा के कोविड सेंटर पर आरटीपीसीआर जांच के लिए भेजें। मनपा के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकाणी ने कहा कि शहर में निःशुल्क जांच के लिए मनपा ने २६६ टेस्ट सेंटर को कार्यान्वित किया है।

मुंबई में कोरोना की तीसरी लहर पूरी तरह भले ही कंट्रोल में आ गई हो, लेकिन अमेरिका और चीन सहित कई यूरोपीय देशों में महामारी की चौथी लहर ने आतंक मचा रखा है। इसके चलते कुछ देशों में लॉकडाउन लगाने जैसी परिस्थिति उत्पन्न हो गई है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com