spot_img
Homeठाणेडोंबिवली रिएक्टर विस्फोट मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मांगी रिपोर्ट

डोंबिवली रिएक्टर विस्फोट मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने मांगी रिपोर्ट

  • 5 सदस्यीय समिति गठित

ठाणे (सं. भा.) डोंबिवली रिएक्टर विस्फोट मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने रिपोर्ट तलब की है। इसके लिए 5 सदस्यीय समिति गठित की गई है।
गौरतलब है कि डोंबिवली रिएक्टर विस्फोट मामले को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने गंभीरता से लिया है। विस्फोट मामले की जांच के लिए 5 सदस्यीय समिति का गठन किया है। जिसमें केंद्रीय व महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी एवं एमपीसीबी), महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी), औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य निदेशालय (डीआईएसएच) के एक एक सदस्य एवं ठाणे जिलाधिकारी को शामिल किया गया है। ट्रिब्यूनल ने जांच रिपोर्ट को 3 जुलाई से पहले तलब किया है।
बता दें कि 23 मई 2024 को डोंबिवली एमआईडीसी अंतर्गत डोंबिवली अमुदान केमिकल्स कंपनी के रिएक्टर में विस्फोट होने से 10 की मौत हुई थी एवं 60 से अधिक घायल हुए थे। विस्फोट का प्रभाव इतना था कि आस-पास की 4 कंपनियां जलकर खाक हो गईं। इस मामले में कंपनी के मालिक मलय मेहता एवं उनकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रिएक्टर विस्फोट की घटना को संज्ञान में लेते हुए, नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के न्यायमूर्ति दिनेश कुमार सिंह एवं विजय कुलकर्णी की कोरम ने आदेश पारित किया है। बताया गया है कि परिसर में रसायनों की मौजूदगी के कारण दो और विस्फोट हुए और लगभग 500 मीटर के दायरे में कंपनियों का मलबा बिखर गया।

दुर्घटना में मारे गए लोग अगल-बगल के कारखानों में काम कर रहे थे और कारखाने में बॉयलर भारतीय बॉयलर विनियम, 1950 के तहत पंजीकृत नहीं था। ट्रिब्यूनल ने 5 सदस्यों की समिति को एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। जिसमें सुधारात्मक कार्रवाई योजना के साथ दुर्घटना जांच रिपोर्ट, मृतक और घायल व्यक्तियों का विवरण जिसमें उनके रोजगार की प्रकृति और उन्हें दिया गया मुआवजा, अस्पताल में भर्ती होने का विवरण, एमपीसीबी द्वारा की गई कार्रवाई आदि शामिल हों।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com