मुंबई (सं.भा.): महाराष्ट्र में संगठन विस्तार और सामाजिक आधार को मजबूत करने की रणनीति के तहत राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने नेतृत्व स्तर पर अहम बदलाव किया है। इसी क्रम में पार्टी ने अनुभवी सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश पांढरे को सामाजिक न्याय विभाग का महाराष्ट्र राज्य सरचिटणीस नियुक्त कर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
यह नियुक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य के उपमुख्यमंत्री मा. अजितदादा पवार के आदेशानुसार, प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे की सम्मति तथा सामाजिक न्याय विभाग के महाराष्ट्र अध्यक्ष . सुनील मगरे और महिला बाल कल्याण कैबिनेट मंत्री आदिती ताई तटकरे करें के मार्गदर्शन में की गई है।
नियुक्ति पत्र का वितरण विधान परिषद सदस्य मा. शिवाजीराव गर्जे और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता एवं ठाणे समन्वयक, पूर्व सांसद मा. आनंद परांजपे द्वारा किया गया। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों ने पांढरे के सामाजिक योगदान, उनकी सक्रियता और संगठन के प्रति निभाई गई निष्ठा की सराहना की।
सुरेश पांढरे लंबे समय से कई सामाजिक संस्थाओं में सक्रिय हैं। वे मानवाधिकार फाउंडेशन के महाराष्ट्र अध्यक्ष के रूप में कार्यरत हैं, साथ ही रेड स्टार समाचार पत्र के कार्यकारी संपादक भी हैं। सर्वधर्म समभाव की भावना के साथ निरंतर सामाजिक कार्य करते हुए उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि पांढरे की नियुक्ति से सामाजिक न्याय विभाग के संगठन को राज्य में नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। उन्हें राज्य स्तर पर संगठन विस्तार की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसे वे प्रभावी ढंग से निभाएंगे, ऐसी उम्मीद जताई गई है।
एनसीपी ने सुरेश पांढरे पर जताया भरोसा
RELATED ARTICLES


