मुंबई (सं. भा.) – दिंडोशी विधानसभा क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के विस्तार को लेकर भाजपा विधान परिषद सदस्य राजहंस सिंह ने रविवार को 13 अलग-अलग स्थानों पर विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। विधायक निधि के माध्यम से गटर दुरुस्तीकरण, लादीकरण, फुटपाथ निर्माण और कांक्रीटकरण जैसे कार्यों की शुरुआत की गई।
मालाड (पूर्व) स्थित दिंडोशी विधानसभा के वार्ड नं. 38 में गांधीनगर, रामनगर, आनंदनगर, आप्पापाडा, क्रांतीनगर, कुरार गांव सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का भूमिपूजन राजहंस सिंह के हाथों संपन्न हुआ। इस दौरान स्थानीय निवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजन सिंह, महामंत्री अयोध्या पाठक, आनंद सिंह, संजय आव्हाड, लालासाहेब उबाले, युवराज बनसोडे सहित अन्य मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। दिंडोशी क्षेत्र में नागरिक सुविधाओं के सुधार के लिए यह पहल स्थानीय लोगों के लिए राहत और विकास की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।


