spot_img
Homeठाणे/पालघरलाखों की कोकीन के साथ पकड़ा गया नाइजीरियाई

लाखों की कोकीन के साथ पकड़ा गया नाइजीरियाई

पालघर (सं. भा.) पालघर जिले में पुलिस ने 39 वर्षीय एक नाइजीरियाई व्यक्ति के पास से तीन लाख रुपये की कोकेन बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गुरुवार रात को मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा के हनुमान नगर में नाइजीरियाई व्यक्ति याओ अमेड रेमंड को रोका। विरार में मीरा- भायंदर वसई-विरार पुलिस की अपराध इकाई तृतीय के वरिष्ठ निरीक्षक प्रमोद बादख ने बताया कि जब रेमंड की तलाशी ली गई, तो उसके पास से 30 ग्राम कोकेन मिली, जिसकी कीमत करीब तीन लाख रुपये है। बादख के अनुसार, नालासोपारा पुलिस ने रेमंड के खिलाफ स्वापक औषधि और मनः प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com