- प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए हुई प्रयत्नशील
भायंदर (सं. भा.) मुंबई सहित आस-पास के उपनगरों के हवा में फैल रहे प्रदूषण पर न्यायालय द्वारा लिए गए संज्ञान और निर्देश के बाद मुंबई महानगर में हवा की गुणवत्ता सुधारने में प्रशासन जुट गया है। इसी क्रम में मीरा भायंदर मनपा के आयुक्त संजय काटकर ने अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे कंट्रक्शन साइट और आरएमसी प्लांट आदि स्थलों का दौरा कर जायजा लिया और जरूरी उपाय व सुधार करने का लिखित आदेश जारी किया है। वहीं हवा में फैली हटाने के लिए डस्ट कंट्रोल मशीन से सड़कों और सड़क के डिवाइडर के बीच लगे पेड़ पौधों पर पानी के फव्वारे मारे जाने की शुरुआत की है।
डस्ट कंट्रोल मशीन से मारे जा रहे पानी के फव्वारे
उच्च न्यायालय के निर्देश पर आयुक्त संजय श्रीपतराव
काटकर ने तत्काल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और हवा की गुणवत्ता सुधारने के जरूरी उपाय लागू करने का निर्देश दिया। दौरा के दौरान सभी प्रभाग अधिकारियों ने अपने अपने क्षेत्र के आरएमसी प्लांट मालिकों को नोटिस देकर नियमों का उल्लंघन न होने देने की सख्त हिदायत दी है। आरएमसी प्लांट पर मिस्ड स्प्रे यंत्र लगाने, कंस्ट्रक्शन साइट से आने वाली गाड़ियों का टायर धोने, ग्रीन नेट लगाने, मलबा ले जाने वाली गाड़ियों की रखने की हिदायत दी है। धूल नियंत्रित करने के लिए मेकॅनिकल स्विपिंग मशीन का उपयोग करने, खुले में कचरा न जलाने और बंद गाड़ियों से कचरा धोने का सख्त निर्देश आयुक्त ने दिए हैं।


