मुंबई (सं. भा.) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से भारतीय जनसंघ तक के सच्चे सिपाही रहे वर्तमान भाजपा महाराष्ट्र कार्यकारिणी सदस्य मूलचंद शुक्ला का ८५ साल के उम्र में दुखद निधन हो गया उनके निधन से संघ परिवार तथा भाजपा की अपूरणीय क्षति हुई है । उत्तरभारतीय संघ, हिंदीभाषी संघ, अंतरराष्ट्रीय सरयुपारीन ब्राम्हण परिषद जैसी अनेक सामाजिक संस्थाओं की स्थापना में मूलचंद शुक्ला की मुख्य भूमिका रही। सन 1938 के उत्तर प्रदेश के अमोदी, जिला मिर्झापूर में जन्मे मूलचंद शुक्ला मुंबई में जवाहरात के व्यवसाय से जुड़े और अनेक सामाजिक राजनैतिक कार्यों से अपनी सेवा प्रदान करते रहे। उनके निधन पर बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े लोगो ने शोक व्यक्त किया।


