spot_img
Homeमुंबईअब महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी पाने की उम्र होगी 40 वर्ष

अब महाराष्ट्र में सरकारी नौकरी पाने की उम्र होगी 40 वर्ष

मुंबई (सं. भा.)  महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी नौकरियों के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाने का फैसला किया है। रिपोर्टों के अनुसार, राज्य सरकार ने उम्र सीमा में दो साल की बढ़ोतरी की है। जनरल कैटिगरी के लिए उम्र सीमा अब 40 वर्ष होगी जबकि रिजर्व्ह कैटिगरी के लिए उम्र सीमा 45 वर्ष की गई है। महाराष्ट्र सरकार ने यह फैसला कोरोना महामारी के कारण सरकारी भर्तियों में छूटे उम्मीदवारों की मांग को ध्यान में रखते हुए किया है। यह छूट 31 दिसंबर 2023 तक आयु सीमा में छूट लागू रहेगी।

देश भर से कई सरकारी नौकरी के इच्छुक उम्मीदवार आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे हैं, क्योंकि कोरोना के दौरान लगाए गए लॉकडाउन के कारण उनका काफी समय बर्बाद हो गया है।

इस साल स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव होने की वजह से राज्य सरकार ने 75 हजार की बंपर भर्ती का ऐलान किया है। कोरोनाकाल में दो साल प्रतियोगिता परीक्षाओं का आयोजन हो ही नहीं पाया। ऐसे में कई अभ्यर्थियों की उम्र बैठे-बैठे ही निकल गई। ऐसे विद्यार्थियों की ओर से आयु

सीमा में छूट की खास तौर से मांग की जा रही थी। उनकी यह मांग मान ली गई है और अब आयु सीमा में छूट दो सालों के लिए बढ़ा दी गई है। अब तक जो ओपन कैटिगरी के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 38 साल थी, वो अब 40 साल कर दी गई है। पिछड़े वर्ग के उम्मीदवारों के लिए जो आयु सीमा पहले 43 साल थी वो अब बढ़ा कर 45 साल कर दी गई है। 31 दिसंबर 2023 तक जिन परीक्षाओं से जुड़े विज्ञापन आएंगे, उनमें यह उम्र की छूट लागू रहेगी। साथ ही आयु सीमा उन विज्ञापनों पर भी लागू होगी जो पहले ही जारी किए जा चुके है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com