spot_img
Homeमुंबईअब रोबोट तथा ड्रोन से आग पर पाया जाएगा काबू

अब रोबोट तथा ड्रोन से आग पर पाया जाएगा काबू

मुंबई (सं. भा.) मुंबई में बढ़ती आग की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए बीएमसी फायर रोबोट और ड्रोन का इस्तेमाल करेगी। रोबोट और ड्रोन के इस्तेमाल से ऊंची इमारतों एवं स्लम में आग की स्थिति और उस पर नियंत्रण पाना आसान होगा। बीएमसी के बजट में फायर ब्रिगेड को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए 227 करोड़ रुपये दिए गए हैं। बजट में कहा गया है कि आग का निरीक्षण और सटीक जानकारी देने में ड्रोन काफी मददगार साबित होगा। इसके लिए ड्रोन खरीदा जाएगा।

फायर ब्रिगेड के जवानों को कम जोखिम लेकर काम करना पड़े, इसके लिए 2 फायर रोबोट खरीदे जाएंगे। आग लगने पर फास्ट रिस्पॉन्स के लिए 24 वार्डों में 22 वाहनों की तैनाती की जाएगी। स्लम और घनी बस्ती में आग लगने पर उसे बुझाने के लिए कार्बाइडफायर फाइटिंग यानी रेस्क्यू हाइड्रोलिक प्लैटफॉर्म के साथ 7 वाहन खरीदे जाएंगे। डिजास्टर रिकवरी डिप्लॉयमेंट की भी खरीदी की जाएगी। कंप्रेसर एयर सिस्टम सहित वॉटर मिस्ट सिस्टम बैकपैक सहित 65 खरीदे जाएंगे। सभी 24 वार्डों में 24 फायर बाइक की तैनाती की गई है।

बजट में फायर ब्रिगेड को आधुनिक करने के लिए खर्च होंगे 227 करोड़

आग लगने के हादसों को जल्द किया जा सकेगा नियंत्रित

हाइराइज इमारतों में आग बुझाने पर फोकस: फायर ब्रिगेड

को 24×7 सर्विस देने के लिए उसके आधुनिकीकरण पर जोर दिया गया हैं। । बजट में कई फायर फाइटिंग और रेस्क्यू वाहन सहित उपकरण खरीदने का प्रावधान किया गया था। वहीं फायर स्टेशन बनाने और पुराने सेंटर की मरम्मत की योजना है। बजट में फायर ब्रिगेड को बेहतर करने और आधुनिक उपकरण खरीदने के लिए 176 करोड रुपये का प्रावधान किया गया है। फायर ब्रिगेड सेंटर बनाने के लिए 50.67 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com