spot_img
Homeमुंबईधनतेरस पर मुंबई के सराफा बाजार में छप्पर फाड़ कर बरसा धन

धनतेरस पर मुंबई के सराफा बाजार में छप्पर फाड़ कर बरसा धन

  • 2200 करोड़ के बिके गोल्ड

मुंबई (सं. भा.) झवेरी बाजार में धनतेरस पर दुकानों पर सोने-चांदी की खरीदारी के लिए ग्राहक कतार में खड़े नजर आए। धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है और यही वजह है कि लोगों ने पिछले एक महीने में 9 परसेंट तक कम हुई सोने की कीमतों का भरपूर फायदा उठाया। नारायण दास मनोर दास शॉप के बाहर ग्राहकों की संख्या 2500-3000 तक पहुंच गई। IBJA के नैशनल सेक्रेटरी सुरेंद्र मेहता के अनुसार लोगों ने सोने को सेफ हेवन के तौर पर निवेश के लिहाज से खरीदा है। मुंबई में लगभग 22,00 करोड़ रुपये का सोना और देशभर में 22,000 करोड़ रुपये का सोना बिकने का अनुमान है। सिल्वर एंपोरियम के प्रमुख राहुल जैन ने बताया कि उनकी सभी दुकानों पर पूरे दिन लंबी कतारें लगी रहीं। चांदी के रेट 72,000 रुपये प्रति किलो रहे, लेकिन लोगों ने जमकर खरीदारी की।

इस साल लोगों ने की दोगुनी खरीदारी

उम्मेदमल त्रिलोकचंद झवेरी के प्रमुख कुमार जैन ने बताया कि 22 कैरेट के भाव 57,000 प्रति 10 ग्राम पर आने से जो 5 ग्राम लेना चाहते थे, उन्होंने 10 ग्राम लिया। उपनगरों में भी इसी तरह का उत्साह दिखाई दिया। गोरेगाव स्थित शंकर जूलर्स के प्रमुख रवि शकर खंडेलवाल ने बताया कि पिछले साल धनतेरस के बाद से सोने ने अब तक करीब 20-22 प्रतिशत का शानदार रिटर्न दिया है। जिस तरह से मिडिल ईस्ट में तनाव चल रहा है, उसे देखते हुए सोने की कीमतें अगले साल इस समय करीब 70,000 रुपये दिखेंगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com