डिजिटल मीडिया के इस दौर में जब दुनिया भर की सूचना एक मुट्ठी यानी एक मोबाइल फोन में उपलब्ध है उस दौर में एक अखबार निकालना वो भी निरंतर ये किसी चुनौती से कम नही है।
इस दौरान कई बड़ी पत्रिकाएं और अखबार बंद हो चुके हैं लेकिन “संगठन भारत ” साप्ताहिक अखबार वर्ष 2011 से ना सिर्फ सतत प्रकाशित हो रहा है बल्कि अपनी सामायिक और सामाजिक खबरों के जरिये पाठकों में प्रासंगिक भी बना हुआ है।
इसके लिए अखबार के प्रकाशक और संपादक राज किशोर तिवारी को विशेष धन्यवाद और संगठन भारत अखबार को शुभकामनाएं।
सुनील सिंह , वरिष्ठ पत्रकार , श्रेष्ठ भारत।


