मैं श्री राज किशोर तिवारी जी और उनके अखबार “संगठन भारत” से पिछले 10 सालों से परिचित हूं, जुड़ा हूँ। दरअसल, मुझे श्री राजकिशोर तिवारी मुंबई महानगर के ऐसे विरले पत्रकारों में लगते हैं जो कि अखबार के संपादन, प्रकाशन तथा अपने निजी व्यवसाय के अतिरिक्त समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को अच्छी तरह से समझते हैं और इसलिए वह समय-समय पर स्नेह, सम्मेलन, मनपा के स्कूलों के विद्यार्थियों को शैक्षणिक व लेखन सामग्री का वितरण, मेडिकल कैंप, तथा निर्धन व प्रतिभाशाली छात्रों के शुल्क की व्यवस्था जैसे तमाम करते करते रहते हैं।
तिवारी जी न केवल अपनी कर्मभूमि मुंबई में सामाजिक कार्य करते हैं बल्कि वह अपनी जन्म भूमि फतेहपुर में भी स्थानीय निवासियों की सेवा, सहायता व सहयोग में निरन्तर सक्रिय हैं। मुझे याद है कि कोरोनाकाल के दौरान उन्होंने अपनी जन्म भूमि में लोगों की काफी सहायता की थी।
इसलिए मेरा मानना है कि “संगठन भारत” एक ऐसा अखबार है जिसके लिए समाज सेवा महत्वपूर्ण अर्थ रखता है। यह अखबार भारतवर्ष को एक सूत्र में बांधने वाला है। सभी धर्म व संप्रदाय के लोगों को संगठित करने वाला है। सामाजिक समरसता का संदेश देने वाला है तथा देश के विकास में अपनी भूमिका निभाने वाला है।
यह गर्व की बात है कि आज संगठन भारत की 16वीं वर्षगांठ है। इस अवसर पर होली मिलन, काव्य संध्या व सम्मान समारोह का भी आयोजन “संगठन भारत” द्वारा किया गया है। तिवारी जी के स्वयंसेवी संगठन परिवर्तन फाउंडेशन की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका है। किसी लघु समाचार पत्र को लगातार 16 सालों तक नियमित रूप से संचालित करना कोई सरल कार्य नहीं होता लेकिन तिवारी जी ने इसे बहुत अच्छी तरह से निभा कर दिखा दिया है कि “हिम्मत करे इंसान तो क्या काम है मुश्किल।”
मैं “संगठन भारत” को, राज किशोर तिवारी को तथा “परिवर्तन फाउंडेशन” को उनकी आगामी सक्रियताओं के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान करता हूं।
राजेश विक्रांत
स्तंभकार: दैनिक दोपहर का सामना


