विनय दूबे/भाईंदर
महाराष्ट्र शासन के राजस्व विभाग में उल्लेखनीय और जनहितैषी काम के लिए ठाणे जिलाधिकारी कार्यालय के अतिरिक्त जिलाधिकारी हरिश्चंद्र बाजीराव पाटील को राजस्व दिवस के अवसर पर कोंकण विभागीय स्तर पर ‘उत्कृष्ट अतिरिक्त जिलाधिकारी’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि राज्य के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के हाथों उन्हें प्रशस्तिपत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। सम्बंधित विभाग में सराहनीय कार्य, उत्कृष्ट प्रदर्शन और प्रभावी प्रशासन को देखते हुए यह सम्मान दिया गया। मूल रूप से नांदेड़ जिले के रहने वाले अतिरिक्त जिलाधिकारी हरिश्चंद्र पाटील ने अपनी लंबी प्रशासनिक सेवा में जनोन्मुख प्रशासन का आदर्श स्थापित किया है। जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, पारदर्शी कामकाज और विकासोन्मुख निर्णय क्षमता की वजह से उन्होंने नागरिकों का भरोसा जीता है और प्रशासन में भी अपनी अलग पहचान बनाई है।
ज्ञात हो कि राजस्व विभाग की सेवाओं पर जनता का विश्वास मजबूत करने तथा शासन की सेवाओं को प्रभावी रूप से जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से 1 से 7 अगस्त तक निम्न उपक्रम चलाए जा रहे है।
1. राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों का गुणगौरव
2. भूमि उत्परिवर्तन प्रविष्टि” के लिए विशेष शिविर
3. ‘छत्रपती शिवाजी महाराज राजस्व अभियान‘ के अंतर्गत तालुका और विधानसभा क्षेत्रवार विभिन्न प्रमाणपत्रों का वितरण
4. विशेष सहायता योजना के लंबित प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के लाभार्थीयों के घर जाकर अनुदान वितरण
5. सरकारी जमीन पर अतिक्रमण हटाने का अभियान
6. शर्तभंग हुई जमीनों पर शासन नीति के अनुसार कार्रवाई
7. कृत्रिम रेत नीति का प्रभावी क्रियान्वयन
राज्यस्तरीय समारोह में प्रमुख उपस्थितियाँ
- राजस्व दिवस के राज्यस्तरीय सम्मानसमारोह में राजस्व मंत्री आदिती तटकरे, मंत्री भरत गोगावले, सांसद सुनील तटकरे, कोंकण विभागीय आयुक्त रुबल अग्रवाल, जिलाधिकारी श्रीकृष्ण पांचाळ सहित राज्य के विभिन्न जिलों के जिलाधिकारी, अतिरिक्त जिलाधिकारी और राजस्व विभाग के आला अधिकारी उपस्थित रहे।


