spot_img
Homeठाणे/पालघर2 सालों से पालघर जिला मुख्यालय स्वच्छता अभियान पर फेर रहा है...

2 सालों से पालघर जिला मुख्यालय स्वच्छता अभियान पर फेर रहा है पानी

  • अब जा कर निकला स्वच्छता का मुहूर्त

पालघर (सं. भा.) पालघर का आदर्श जिला मुख्यालय पिछले 2 सालों से पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर पानी फेरता नजर आ रहा था, लेकिन आखिरकार 2 साल बाद राज्य के आदर्श मुख्यालय यानि पालघर जिला मुख्यालय के स्वच्छता के लिए प्रशासन ने मुहूर्त निकाल लिया है। कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, प्रशासनिक भवन ए और बी में सफाई के लिए प्रशासन की तरफ से ठेकेदार का चयन किया गया है। मुख्यालय में बने अनेक कार्यालयों के बाहर जगह-जगह कचरे के ढेर और गंदगी नजर आ रही थी, जिसे देखकर आदर्श मुख्यालय में पीएम मोदी के स्वच्छता अभियान पर पानी फिरता नजर आ रहा था, लेकिन अब ठेकेदार का चयन होने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि आगामी समय में मुख्यालय साफ और स्वच्छ रहेगा। सार्वजनिक बांधकाम विभाग के कार्यकारी अभियंता सचिन पाटिल ने बताया कि जिला मुख्यालय, जिला कलेक्टर कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, प्रशासनिक भवन ए और बी में स्वच्छता के लिए प्रशासन की तरफ से 3 करोड़ 69 लाख 47 हजार रुपयों की मान्यता दी गई है। इस काम के लिए पालघर सार्वजनिक निर्माण विभाग की तरफ से 88 लाख 53 हजार 366 रुपए के 3 प्रस्ताव और 44 लाख 74 हजार 236 रुपए का एक प्रस्ताव, इस प्रकार 4 प्रस्ताव तैयार कर 3 महीने पहले 31 मई को टेंडर निकाला गया था, जिस टेंडर को एक ठेकेदार ने लिया है।

2021 में हुआ था शुभारंभ

जिले के जव्हार रजवाड़े की डिजाइन पर आधारित 103 हेक्टेयर जमीन पर सिडको द्वारा निर्माण किये गए इस नए मुख्यालय का भूमि पूजन 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया था और करीब 5 साल में बनकर तैयार हुए इस आदर्श मुख्यालय का 19 सितम्बर 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शुभारंभ किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com