- पत्रकार और पुलिस अधिकारियों ने दी तिरंगे को सलामी
मुंबई (सं. भा.) : देश के 74वें राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा आज किया गया। देशभक्ति से ओतप्रोत गणतंत्र दिवस समारोह में पत्रकार, पुलिस अधिकारी सहित समाजसेवीयों ने देश का आन, बान और शान तिरंगे झंडे को सलामी दी। इस अवसर पर सहायक पुलिस निरीक्षक सोहम कदम के करकमलों से ध्वजारोहण किया गया।

गौरतलब है कि सामाजिक संस्था परिवर्तन फाउंडेशन द्वारा हर वर्ष स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस राष्ट्रीय पर्व के रुप मे मनाया जाता है। इस वर्ष भी कांदिवली पश्चिम मे ओल्ड लिंक रोड स्थित संस्था कार्यालय पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। ध्वजारोहण के साथ ही सामुहिक राष्ट्रगान किया गया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस निरीक्षक सोहम कदम ने कहा कि तिरंगा हमारे स्वाभिमान और राष्ट्रीय एकता की पहचान है। साथ ही समाज में भाईचारे को बनाये रखने पर जोर भी दिया। इस मौके पर पत्रकार विकास संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश मिश्र, परिवर्तन फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, एपीआई पाटिल, एपीआई गिते, एपीआई भिसे के अलावा समाजसेविका बिना सिंह ठाकुर, कविता साहनी, खुशी साहनी, रौनक तिवारी, राधिका तिवारी और पीहू साहनी उपस्थित रहे।


