ठाणे (सं. भा.)। ठाणे के कासारवडवली पुलिस थाने में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। इस मामले में पति ने पत्नी को मारपीट के दौरान रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दी थी। पत्नी की शिकायत पर पति कप गिरपÌतार कर पुलिस ने देशी रिवॉल्वर जप्त कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी घोडबंदर स्थित पुराणिक सोसायटी में रहते है। पति-पत्नी के बीच झगड़े होते रहते थे। बुधवार को फिर एक बार पति भान लच्छीचंद (३६) ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की और उसे अपने पास रखी रिवॉल्वर दिखाकर जान से मारने की धमकी दे डाली। गुस्साई पत्नी ने इसकी शिकायत कासारवडवली पुलिस थाने में दर्ज करवा दी।


