spot_img
Homeमुंबईबारिश में गिरे पेड़, २४ वार्डो में फिर होगा ऑडिट

बारिश में गिरे पेड़, २४ वार्डो में फिर होगा ऑडिट

मुंबई (सं. भा.)। मुंबई में पिछले पांच दिनों से तेज हवा के साथ-साथ रह-रहकर हो रही बारिश से पेड़ और डालियां गिरने की कुल ३३१ घटनाएं हो चुकी है। शुक्रवार को एक ही दिन में पेड़ गिरने से तीन की मौत हो चुकी है। इस बात को संज्ञान में लेते हुए मनपा ने फिर से सभी २४ वार्डो के पेड़ों का ऑडिट यानी सर्वेक्षण करने का कार्य शुरु किया है। धोखादायक पेड़ों और डालों की छटनी की जाएगी। मनपा छेत्र में सार्वजनिक ठिकानों पर खड़े पेड़ों की निगरानी प्रशासन द्वारा की जाती है जबकि सोसायटी सरकारी-निमसरकारी संस्था, निजी जमीन पर खड़े पेड़ों पर रख-रखाव की जिम्मेदारी उसके मालिक की होती है। ऐसे में मनपा ने बरसात के पहले मनपा के अधीन आनेवाले सभी जगहों पर पेड़ों की छंटनी करने की अनुमति लेकर कार्य शुरु करने की बात कही है। गौरतलब है कि पहले मनपा के हद में आनेवाले ९९,५५२ धोखादायक पेड़ों की छंटनी की गई थी। जबकि कुल मिलाकर ६,५७३ सोसायटी, निजी -सरकारी संस्थानों को नोटिस दी गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com