मुंबई(सं.भा.): कैंसर जैसी जानलेवा बिमारी से जूझ रहे 40 बालकों के मासूम चेहरों पर मोरों को देख उस वक्त मुस्कान फैल गई जब वे सभी राजभवन पहुंचे थे।
दरअसल टाटा मेमोरियल अस्पताल के 40 बाल कैंसर रोगियों के एक समूह ने मंगलवार को राजभवन का दौरा किया और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की। राज्यपाल ने बच्चों से बातचीत की और मिठाइयां और स्नैक्स बांटे। टाटा मेमोरियल सेंटर इम्पैक्ट फाउंडेशन द्वारा बाल कैंसर रोगियों की राजभवन यात्रा का आयोजन किया गया था। अस्पताल की डॉ. अनीशा चक्रवर्ती ने राज्यपाल को बताया कि राजभवन में मोरों और बगल में समुद्र को देखकर बच्चे खुश हुए। इस दौरान फाउंडेशन द्वारा राज्यपाल को बताया गया कि पिछले वर्ष अस्पताल में पंजीकृत एक लाख कैंसर रोगियों में से 1800 बाल रोगी थे। उन्होंने कहा कि शीघ्र निदान और उपचार से कैंसर से स्वस्थ होने की दर में काफी सुधार होता है। इस अवसर पर टीएमसी इम्पैक्ट फाउंडेशन की जान्हवी सावंत ने फाउंडेशन की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन अनिल त्रिवेदी ने किया, जबकि सुरेश मिश्र ने भजन कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
राजभवन के मोरों ने लाया बाल कैंसर मरीजों के चेहरे पर मुस्कान
RELATED ARTICLES


