spot_img
Homeमुंबईखाली बर्तन के साथ लोगों ने किया सड़क जाम

खाली बर्तन के साथ लोगों ने किया सड़क जाम

  • कांदिवली पूर्व में पानी की कमी बनी समस्या

मुंबई (सं. भा.)  कांदिवली पूर्व वार्ड क्रमांक 39 में स्थानीय जनता ने पानी की समस्या को लेकर प्रशासन के खिलाफ सड़क पर मोर्चा खोल दिया। जनता ने पानी के खाली बर्तनों को लेकर सड़क को जाम कर दिया। इस दौरान लोगों ने जनप्रतिनिधियों के खिलाफ भी जमकर नारेबाजी की। पानी की किल्लत से परेशान धरने पर बैठी एक महिला ने बताया कि नेता सिर्फ नेतागिरी कर रहे हैं, जबकि जनता की समस्या की सुध लेने वाला कोई नहीं है, आंदोलन कर रही महिलाओं ने बताया कि हमारे क्षेत्र में पानी पिछले एक वर्ष से बूंद-बूंद यानी, धीमी गति से थोड़ी देर के लिए आता है। 5 वर्ष पूर्व पानी का फोर्स हुआ करता था, लेकिन अब कम दबाव के साथ पानी थोड़े समय के लिए ही आता है, जिसका कोई टाइम टेबल भी नहीं है। आंदोलन में शामिल महिलाओं ने कहा कि हमारे क्षेत्र की पानी की समस्या का समाधान करने वाला कोई नहीं है।

आंदोलन और तेज करने चेतावनी

महिलाओं को पानी की समस्या को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। महिलाओं ने कहा कि कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों को पानी समस्या से अवगत कराया है, लेकिन धीरे-धीरे एक से डेढ़ वर्ष बीत जाने के बावजूद भी हमारे इलाके में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। आंदोलनकारियों ने कहा कि यदि क्षेत्र में जल्द से जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो प्रशासन और जनप्रतिधियों के खिलाफ मोर्चा निकालकर प्रदर्शन किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com