मुंबई (सं. भा.) गोरेगांव पूर्व में स्थित आरे कॉलोनी के बीचो-बीच पिकनिक पॉइंट को प्रियंका एलाइड सर्विसेज ने 30 वर्षों के लिए लीज पर सरकार से लिया है। इसका कायाकल्प कर जल्द नागरिकों के लिए खोल दिया जाएगा। कंपनी से जुड़े राजेश मिश्रा ने बताया कि पिकनिक प्वाइंट में पक्षी घर, वोट राइडिंग, गेमिंग जोन, सेल्फी प्वाइंट आदि बनाया गया है.. चिड़िया घर में 12 प्रकार के सांप, 6 तरह की शाकाहारी छिपकली, 37 तरह के पक्षी तथा 15 प्रकार के बत्तख लाए जाएंगे। इस मनोरंजन केंद्र में लोग खासकर बच्चे पक्षियों के साथ खेल सकेंगे। भविष्य में आयुर्वेदिक सेंटर शुरू करने की योजना है।



