spot_img
Homeमुंबईअब ऑनलाइन नही मिलेगी शराब, पियक्कड़ों को झटका

अब ऑनलाइन नही मिलेगी शराब, पियक्कड़ों को झटका

मुंबई (सं. भा.)। लॉक डाउन के दौरान महाराष्ट्र में ऑनलाइन शराब बेचने पर पूरी तरह से पाबंदी है। एक्साइज विभाग ने साफ किया है कि ऑनलाइन शराब की बिक्री की अनुमति देने को लेकर उनकी तरफ से कोई भी सर्कुलर जारी नहीं किया गया है। एक्साइज विभाग ने कहा कि इस तरह के कई फर्जी संदेश भेजे जा रहे हैं, जिसमें ऑनलाइन शराब की होम डिलीवरी के दावे किए जा रहे हैं। सरकार ने इस तरह के फर्जी संदेश से आम लोगों को बचने की सलाह दी है। उन्होंने कहा है कि इस तरह के गोरखधंधे से ऑनलाइन पैसा लेकर लोगों को फंसाने की साजिश रची जा रही है।

२२८१ मामले दर्ज

एक्साइज डिपार्टमेंट के मुताबिक २४ मार्च से १० अप्रैल के बीच अवैध तरीके से शराब बेचने के आरोप में अभी तक कुल २२८१ मामले दर्ज किए गए हैं। इस मामले में ८१२ लोगों को गिरपÌतार किया गया है, वहीं करीब ५.५५ करोड़ रुपए मूल्य के माल जब्त किए गए हैं।

शिकायत के लिए हेल्पलाइन

एक्साइज विभाग ने अवैध तरीके से शराब बेचने की शिकायतों के लिए टोल फ्री हेल्पलाइन १८००८३३३३३३ के अलावा व्हाट्स एप नंबर ८४२२००११३३ की शुरुआत की हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com