spot_img
Homeफिल्मी खबरेंरुक्मिणी वसंत के लिए ‘कांतारा चैप्टर 1’ में राजकुमारी का किरदार रहा...

रुक्मिणी वसंत के लिए ‘कांतारा चैप्टर 1’ में राजकुमारी का किरदार रहा चुनौतीपूर्ण

अभिनेत्री रुक्मिणी वसंत अपनी फिल्म ‘कांतारा चैप्टर 1’ में राजकुमारी कंकावती की भूमिका को लेकर चर्चा में हैं। रुक्मिणी ने बताया कि ऐतिहासिक और अलग तरह का यह किरदार उनके लिए नया और चुनौतीपूर्ण अनुभव था। इंटरव्यू में रुक्मिणी ने कहा कि इस भूमिका के लिए उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से कड़ी तैयारियों की जरूरत पड़ी। उन्होंने कहा, “किसी भी किरदार को सही ढंग से निभाने के लिए सबसे महत्वपूर्ण चीज होती है उसकी बॉडी लैंग्वेज। चाहे आप आज के दौर की कॉलेज स्टूडेंट हों या चौथी सदी की राजकुमारी, शरीर की हरकतें किरदार की पहचान बनाने में मदद करती हैं।” रुक्मिणी ने शूटिंग शुरू करने से पहले चार-पाँच दिन की वर्कशॉप में हिस्सा लिया, जिसमें फिल्म के लेखक भी मौजूद थे। इस दौरान उन्होंने राजकुमारी के स्वभाव, चाल-ढाल और लोगों को देखने के तरीके को समझा और किरदार को पर्दे पर सही रूप में उतारा। शारीरिक तैयारी में हॉर्स राइडिंग और तलवारबाजी की ट्रेनिंग भी शामिल थी। रुक्मिणी ने कहा कि घोड़े की सवारी करना उनके लिए एक खास अनुभव था। तलवारबाजी की ट्रेनिंग ने उन्हें एक्टिव और मजबूत बॉडी लैंग्वेज अपनाने में मदद की, जो योद्धा राजकुमारी के लिए जरूरी थी। इसके अलावा, इस भूमिका में पारंपरिक नृत्य भी शामिल था, जिसे उन्होंने मेहनत से सीखा। रुक्मिणी ने कहा कि हर सीन और स्क्रिप्ट की लाइनों को महसूस करना बहुत जरूरी है ताकि किरदार की परिस्थितियों को दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचाया जा सके।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com