अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ अब 7 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन राहुल रविंद्रन कर रहे हैं। फिल्म में रश्मिका के साथ दीक्षित शेट्टी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इसे तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। प्रोमो वीडियो में रश्मिका अपने बॉयफ्रेंड विक्रम के साथ बातचीत करती नजर आ रही हैं। खाने का ऑर्डर देने के बाद रश्मिका उनसे पूछती हैं कि “हर किसी का एक टाइप होता है, है न? क्या मैं तुम्हारे टाइप की हूं? कैसे पता चले कि दो लोग एक-दूसरे के लिए सही हैं?” विक्रम सवाल का जवाब देते हैं और रश्मिका भी सोचती हैं कि क्या वह उनके लिए सही हैं। रश्मिका ने फिल्म की रिलीज को लेकर अपने फैंस को लंबे समय से इंतजार में रखा था। इस विषय में उन्होंने एक पोस्ट में कहा था कि टीम फिल्म पर पूरी मेहनत कर रही है और यह उनकी सबसे खास फिल्मों में से एक है। उन्होंने आगे लिखा कि फिल्म में ऐसे मुद्दे उठाए जाएंगे, जिन पर आम तौर पर चर्चा नहीं होती, या बहुत कम होती है। रश्मिका ने फैंस से वादा किया कि यह फिल्म यादगार साबित होगी और उनके लिए एक बेहतरीन अनुभव लेकर आएगी।
रश्मिका मंदाना की ‘द गर्लफ्रेंड’ 7 नवंबर को होगी रिलीज
RELATED ARTICLES


