- चारकोप इंडस्ट्रियल इस्टेट में बना स्टूडियो कब टूटेगा
- मनपा आर/दक्षिण विभाग ने साधा चुप्पी
मुंबई (सं. भा.)। भाजपा नेता किरीट सोमैया की शिकायत पर मनपा पी/उत्तर विभाग ने मढ क्षेत्र में बने १० अवैध स्टूडियो को तोड़ दिया। सोशल एक्टिविस्टों का आरोप है कि मढ के तर्ज पर चारकोप इंडस्ट्रियल इस्टेट में भी अवैध स्टूडियो बने हैं। यहां बने अवैध स्टूडियो के खिलाफ मनपा आर/दक्षिण विभाग कब कार्रवाई करेगी, ऐसी चर्चा जोर पकड़ रही हैं।

गौरतलब है कि कांदिवली पश्चिम के गवर्नमेंट इंडस्ट्रियल इस्टेट जो चारकोप इंडस्ट्रियल इस्टेट के नाम से ज्यादा जाना जाता है, वहां एक जमाने में कई नामी गिरामी कंपनियां हैं। उन में से कईयों ने कंपनी बंद कर वहां अन्य उद्योग शुरु कर दिया है। इन्हीं में एक किस्को स्पेसेस (KISHCO SPACES) नामक कंपनी भी है जो प्लॉट नंबर ७१ ई से टी तक में फैली है।

अब किस्को स्पेसेस की जगह पर एक अवैध स्टूडियो वहां बन कर खड़ा हो चुका है। जिस वक्त इस प्लॉट पर अवैध स्टूडियो बनाया जा रहा था। उस दौरान ‘परिवर्तन फाउंडेशन’ ने १७-०८-२०२२ को मनपा आर/ दक्षिण विभाग के बिल्डिंग एंड फैक्ट्री डिपार्टमेंट में लिखित रुप से शिकायत दर्ज कराई थी। इस शिकायत को मनपा आर/दक्षिण विभाग द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया।
फल स्वरुप आज वहां दिशा फिल्म एंड स्टुडियो अवैध रुप से बन कर खड़ा है और आर दक्षिण विभाग के सहायक आयुक्त ललीत तलेकर को मुंह चिढ़ा रहा है।


