spot_img
Homeमुंबईट्रैफिक को लेकर सजग हुई पुलिस

ट्रैफिक को लेकर सजग हुई पुलिस

  • अवैध फेरीवालों पर कसा शिकंजा

नालासोपारा (सं. भा.) ट्रैफिक की बढ़ती समस्याओं को देखते हुए लगता है पुलिस अब सजग होती जा रही है। यही कारण है कि सड़कों पर अतिक्रमण करनेवाले फेरीवालों के खिलाफ शनिवार सुबह तुलिंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने सैकड़ों फेरीवालों को सड़कों से हटा दिया। ट्रैफिक जाम करनेवाले रिक्शा चालकों पर भी कार्रवाई की गई। यहां की समस्याओं को लेकर राजनीतिक पार्टियों और व्यापारी संगठनों ने भी मनपा प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है, लेकिन मनपा कार्रवाई नहीं कर रही है।

सीनियर पीआई शैलेंद्र नगरकर के आदेश पर पुलिस अधिकारियों ने यह कार्रवाई की है। नगरकर ने कहा कि हालांकि कार्रवाई का अधिकार मनपा प्रशासन का है, लेकिन मनपा अधिकारी आंखें बंद किए बैठे हैं। फेरीवालों और ट्रैफिक जाम के कारण कई बार हादसे होते हैं, क्राइम भी बढ़ रहा है। पुलिस प्रशासन की ओर से मनपा आयुक्त अनिल कुमार पवार को कई बार इस बारे में पत्र देकर कार्रवाई करने की मांग की गई है। फिलहाल पुलिस विभाग ने यह कार्रवाई शुरू की है, यह आगे भी जारी रहेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com