spot_img
Homeमुंबईनालासोपारा में हथियार गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, देसी पिस्टल संग दो...

नालासोपारा में हथियार गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, देसी पिस्टल संग दो युवक गिरफ्तार

विरार (सं.भा.): वसई-विरार क्षेत्र में अवैध हथियारों की सप्लाई बढ़ने की खुफिया जानकारी के बाद अपराध शाखा यूनिट-2 ने एक विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत नालासोपारा में अवैध हथियार से जुड़े दो युवकों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की। यह कार्रवाई इलाके में सक्रिय हथियार नेटवर्क की पड़ताल में अहम मानी जा रही है।
अभियान के दौरान अपराध शाखा की टीम को धानीव बाग तालाब के पास, चिमा पाटील एजुकेशन इंस्टीट्यूट के मुख्य द्वार पर एक संदिग्ध की मौजूदगी की सूचना मिली। मौके पर पहुँचकर पुलिस ने घेराबंदी कर नसीरुद्दीन मोहम्मद शरीफ खान (31) को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से देसी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए, जिनकी कीमत लगभग 50,600 रुपये बताई जा रही है।
पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने में शामिल दूसरे युवक कृष्णा रामचंद्र चव्हाण (31) को भी हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ पेल्हार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
जांच में यह भी सामने आया है कि नसीरुद्दीन पर वालीव और पेल्हार थानों में पहले से दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों के नेटवर्क, हथियारों के स्रोत और सप्लाई चैन की गहराई से जांच कर रही है। आगे की कार्रवाई के लिए दोनों को पेल्हार पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com