spot_img
Homeमुंबईपुलिस में बढ़ेगी महिलाओं की भागेदारी, महिला दिवस पर मंत्री कि घोषणा

पुलिस में बढ़ेगी महिलाओं की भागेदारी, महिला दिवस पर मंत्री कि घोषणा

मुंबई (सं. भा.)। महिलाओं को रोजगार दिलाने के उद्देश्य से जल्द ही महाराष्ट्र पुलिस मे महिलाकर्मियों कि भर्ती कि जाएगी। राज्य के पुलिस फोर्स में कार्यरत महिला अधिकारियों, कर्मचारियों की संख्या को १५ फीसदी से ३० तक बढ़ाने का सरकार प्रयास करेगी। महिला दिवस के अवसर पर गृह मंत्री अनिल देशमुख ने यह जानकारी दी मरीन ड्राइव पर आयोजित महिला सुरक्षा परेड के अवसर पर गृह मंत्री ने कहा कि समाज गढ़ने वाली महिलाओं से दुराचार बहुत दुर्भाग्य की बात है ऐसी घटनाएं रोकने के लिए नया कानून लाया जाएगा।

३० फीसदी तक बढ़ाने का सरकार का प्रयास

उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में २ लाख २५ हजार अधिकारी हैं जिसमें से २८ हजार महिला पुलिसकर्मी है। इसे बढ़ा कर ३० फीसदी किया जाएगा। इस अवसर पर मुंबई पुलिस आयुक्त परमवीर सिंह, संयुक्त पुलिस आयुक्त विनय कुमार चौबे, संतोष रस्तोगी, मधुकर पांडे, राजवर्धन, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त निशित मिश्रा, एस जयकुमार, पुलिस उपायुक्त एन अंबिका, सुनीता सालुंखे, संग्राम सिंह निशानदार, रश्मी करंदीकर के अलावा बड़ी संख्या में महिला पुलिस अधिकारी, कर्मचारी विद्यालयों की छात्राएं उपस्थित थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com