spot_img
Homeमुंबई'प्लास्टिकबंदी' जोरों पर, छापेमारी जारी

‘प्लास्टिकबंदी’ जोरों पर, छापेमारी जारी

मुंबई (सं. भा.)। पर्यावरण संरक्षण को लेकर सिंगल युज प्लास्टिक बंदी को लेकर मनपा हरकत मे आ गई है। प्लास्टिक बंदी को ध्यान में रखकर मुंबई मनपा ने प्रतिबंधित प्लास्टिक इस्तेमाल करनेवाले लोगों पर जोरों से कार्रवाई शुरु कर दिया है। केवल एक सप्ताह के भीतर कुल २५ लाख ३० हजार रुपए की दंड वसूली की है। कार्रवाई के दौरान २३ हजार ३० जगहों पर छापेमारी कर २०२८.९०२ किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जप्त किया गया। पर्यावरण की सुरक्षा और संवर्धन के लिए पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे की संकल्पना के अनुसार २३ जून २०१८ से प्लास्टिक पर बंदी लगा दी गई थी। इन बातों को ध्यान में रखकर मनपा के बाजार, दुकान, संस्थान व लाइसेंस विभाग के कुल ३१० अधिकारियों ने १ मार्च से प्लास्टिक रखनेवालों और इस्तेमाल करनेवालों पर कार्रवाई शुरु की थी।

इस प्रकार हो रही है कार्रवाई

प्रतिबंधित प्लास्टिक में हैडलवाली व बिना हैडलवाली प्लास्टिक की थैली, एक बार इस्तेमाल की जानेवाली प्लास्टिल की थाली, प्लेट, कप, प्लेट्स, ग्लास, चम्मच, पाउच, होटल में मिलनेवाली पैकिंगवाली प्लास्टिल का समावेश है। इस प्रकार के प्लास्टिक यदि किसी व्यक्ति के पास मिलते हैं तो पहली बार ५ हजार, दूसरी बार १० हजार और तीसरी बार २५ हजार का दंड और ३ महीने की जेल की सजा प्रावधान है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com