…लक्ष्मीनारायण शुक्ला
एटा (सं. भा.) जनपद मे पूर्व नियोजित तरीके से एटा के सरकारी जिला अस्पताल मे गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनाकर निर्दोष लोगों क़ो जेल भेजनें का एक रैकेट काम कर रहा है। इसका खुलासा आज एटा के एसएसपी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस मे किया। यदि समय रहते एटा पुलिस इस फर्जी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का खुलासा न करती तो हत्या के आरोप मे तीन निर्दोष लोगों क़ो जेल जाना पड़ता और वे बेगुनाह होते हुए भी हत्या जैसे जघन्य अपराध मे जेल काटते। इससे पूर्व भी गलत पोस्ट मार्टम रिपोर्ट बनाकर निर्दोष लोगों क़ो जेल भेजनें के प्रयास के कई मामले पुलिस के सामने आ चुके हैं। एटा के एसएसपी ने गलत पोस्ट मार्टम रिपोर्ट बनाने वाले सरकारी अस्पताल के डॉक्टर्स के खिलाफ कार्यवाही के लिये उच्च अधिकारीयों क़ो रिपोर्ट भेजी है।

वीओ 1 एटा जनपद मे कोतवाली नगर छेत्र मे दिनांक 17 मई 2022 को खेमका पेट्रोल पम्प के केबिन में मिले मृतक सेल्समेन रामनरेश के शव के सम्बन्ध में दर्ज हत्या का अभियोग पुलिस की जाँच मे झूंठा निकला। इस मामले मे सबसे बड़ी बात ये निकल कर सामने आयी कि तीन नामजद लोगों क़ो इस मामले मे जेल भेजनें के लिये एटा जिला अस्पताल के सरकारी डॉक्टर्स ने गलत पोस्टमार्टम रिपोर्ट बनायीं थी। एफएसएल की लखनऊ और आगरा टीम ने इस पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट क़ो गलत होने का खुलासा किया है। पुलिस की सतर्कता के चलते तीन निर्दोष लोगो क़ो जेल जाने से बचा लिया है।


