spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईगरीब रिक्शा चालकों को राशन किट वितरित, प्रदीप शर्मा फाउंडेशन का...

गरीब रिक्शा चालकों को राशन किट वितरित, प्रदीप शर्मा फाउंडेशन का आयोजन

मुंबई (सं. भा.)। अपराधियों के लिए काल बनकर तथा गरीबो के लिए ढाल बनकर काम करने वाले प्रदीप शर्मा आज किसी परिचय के मोहताज नही है। पुलिस की नौकरी से सेवा निवृत्त होने के बाद अब उन्होंने गरीबो की सेवा मे अपना जीवन समर्पित कर दिया है। सामाजिक संस्था प्रदीप शर्मा (पीएस) फाउंडेशन के तत्वाधान मे अंधेरी (पू.) स्थित पंप हाउस में गरीब रिक्शा चालकों को राशन किट वितरित कर उनकी मदद की। इस मौके पर पीएस फाउंडेशन के अध्यक्ष व एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के चलते अंधेरी में बड़ी संख्या में रिक्शा चालक प्रभावित हुए हैं। काम-धंधा चौपट होने की वजह रिक्शा वालों को परिवार चलाना मुश्किल हो रहा है। ऊपर से बैंक लोन की किश्त जमा करने के लिए उन पर दबाव बना रहे है, जो बड़ा ही दु:खद पहलू है।

ऐसे में हम लोगों ने निर्णय लिया कि क्यों न फाउंडेशन के जरिए जरुरतमंद रिक्शा वालों को राशन वितरित कर उनकी सेवा की जाए। शर्मा ने बताया कि इससे पहले हम लोगों ने संस्था के जरिए बड़े पैमाने पर कोरोना काल का सामना कर रहे लोगों को राशनकिट दवा व मास्क आदि सामग्री वितरित कर उनकी मदद कर चुके है।

उन्होंने घोषणा की, की वह बहुत ही जल्द समाजसेवी अजय तिवारी की देख-रेख में रिक्शा चालकों के सहायतार्थ यूनियन का गठन करने वाले हैं। इस अवसर पर आयोजक अजय तिवारी, नरेंद्र शुक्ला, सचिन गांवकर, राजेश दुबे, शंकर मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, रोहन फर्नांडिस, अतुल सिंह, अतुल अशोक सिंह, गिरीश रावत, कौशिक पिंगुलकर सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com