पालघर (सं. भा.)। हाईवे पर चलने वाले बड़े वाहनों की चपेट मे अक्सर बाईक रिक्शा टेंपो समेत छोटे वाहन आते रहते है। जिसमे बड़ी संख्या में जन और धन की हानि होती है। इसी तरह से एक बेलगाम टैंकर की चपेट मे आने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जिले में सकवार गांव के पास तड़के सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी और चार अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी। विरार थाने के एक अधिकारी ने बताया कि तड़के करीब तीन बजे मुंबई- औरंगाबाद राजमार्ग पर एक कंटेनर ने टैंपो एवं ऑटोरिक्शा को टक्कर मार दी। जब कंटेनर ने टेंपों और ऑटोरिक्शा में टक्कर मारी तब टैंपो सड़क के किनारे खड़ा था और उस पर पानी की बोतले लदी थी। पुलिस के अनुसार टैंपो में बैठे ३२ वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जबकि उस पर सवार चार अन्य घायल हो गये। अधिकारी ने कहा कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि पानी की बोतले सड़क पर बिखर गयी। पुलिस के अनुसार मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया जबकि घायलों का इलाज चल रहा है, टैंपो मे सवार लोग डोंबिवली के रहने वाले थे। अधिकारी के मुताबिक, हादसे की जांच चल रही है।


