spot_img
Homeमहाराष्ट्रमुंबईराजकुमार सिंह को तरुण संगम पत्रकारिता पुरस्कार 

राजकुमार सिंह को तरुण संगम पत्रकारिता पुरस्कार 

मुंबई (सं भा.):। महानगर की प्रतिष्ठित सामाजिक और सांस्कृतिक संस्था तरुण कला संगम द्वारा नवभारत टाइम्स के सहायक संपादक राजकुमार सिंह को वर्ष 2025 का तरुण कला संगम पत्रकारिता पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। वरिष्ठ पत्रकार विश्वनाथ सचदेव की अध्यक्षता में वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र द्विवेदी व ब्रजमोहन पांडेय व अन्य के साथ हुई बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से राजकुमार सिंह ने आम जनमानस को जगाने तथा राजनीति से जुड़े लोगों को सही दिशा दिखाने का काम किया है । उत्कृष्ट पत्रकारिता हेतु गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार समेत दर्जनों पुरस्कार से अलंकृत राजकुमार सिंह पहले ऐसे पत्रकार रहे, जिन्होंने महाराष्ट्र सरकार द्वारा 2017 में,बाबूराव विष्णू पराडकर उत्कृष्ट पत्रकारिता पुरस्कार में मिले 51,000 रुपए को तत्काल मुख्यमंत्री सहायता निधि में जमा कर दिया था ताकि गरीब मरीजों का उपचार हो सके। तरुण कला संगम के संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ समाजसेवी चित्रसेन सिंह ने बताया कि आगामी दिनों में आयोजित एक भव्य समारोह में राजकुमार सिंह को ₹100000 (एक लाख रुपए) नगद तथा स्मृति चिन्ह के साथ पुरस्कृत किया जाएगा। संस्था के महासचिव दीपक सिंह ने कहा कि राजकुमार सिंह पिछले 30 वर्षों से पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं। ऐसे व्यक्ति को पुरस्कृत किए जाने से पत्रकारिता जगत से जुड़े लोगों को प्रेरणा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com