spot_img
Homeमुंबईकोरोना से बचने के लिए लोगों मे जागरुकता, राह चलते लोगों को...

कोरोना से बचने के लिए लोगों मे जागरुकता, राह चलते लोगों को बांटे गए मास्क

मुंबई (सं. भा.)। भले ही मुंबई मे कोरोना की रफ़्तार धीमी पड़ गई है। लेकिन अभी भी इसका खतरा बना हुआ है। आज भी प्रतिदिन ५०० से उपर कोरोना के नए मरीज सामने आ रहे है। इसको देखते हुए लोगों मे जागरुकता लाने के उद्देश्य से त्यौहारों का भी सहयोग लिया जा रहा है। क्रिसमस के अवसर पर सेंटाक्लाज बने व्यक्ति ने ट्राफिक पोलिस के सहयोग से राह चलते बिना मास्क वाले लोगों को मास्क बांटकर उनमे कोरोना के प्रति जागरुकता लाने का काम किया है। ट्रैफिक पुलिस ने भी सेंटाक्लाज के साथ उन वाहन चालकों को मास्क बांटे जो बिना मास्क के गाड़ी चला रहे थे। उक्त अभियान उपनगर के डीसीपी (ट्रैफिक विभाग) सोमनाथ घार्गे के साथ पुलिस डेवलपमेंट कैंप नामक संस्था ने चलाया। कांदिवली पश्चिम के रघुलीला मॉल के पास डीसीपी घार्गे के नेतृत्व में कांदिवली तथा बोरीवली ट्राफीक पुलिस और पुलिस डेवलपमेंट कैंप के कार्यकर्ताओं ने कल बिना मास्क पहले गाड़ी चलाने वालों को मास्क वितरित किए।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com