spot_img
Homeमहाराष्ट्रदिवाली-छठ पर रेलवे का विशेष अभियान, 8 करोड़ से ज्यादा की वसूली

दिवाली-छठ पर रेलवे का विशेष अभियान, 8 करोड़ से ज्यादा की वसूली

मुंबई (सं.भा.)त्योहारी सीजन में ट्रेनों में बढ़ती भीड़ के बीच बिना टिकट और अनियमित तरीके से सफर करने वाले यात्रियों के खिलाफ पश्चिम रेलवे ने सख्त रुख अपनाया है। दिवाली और छठ पर्व के दौरान चलाए गए विशेष टिकट जांच अभियान में रेलवे को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई सेंट्रल मंडल ने महज 15 दिनों में टिकट जांच के जरिए 8.23 करोड़ रुपये से अधिक की वसूली की है। इस दौरान अलग-अलग ट्रेनों और स्टेशनों पर जांच के दौरान करीब 95 हजार मामले सामने आए।
पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल की ओर से 31 अक्टूबर से 14 नवंबर 2026 तक ‘ऑपरेशन डीप’ नाम से विशेष अभियान चलाया गया। इस दौरान टिकट जांच टीमों ने कुल 94,919 मामलों में बिना टिकट अथवा अनियमित टिकट पर यात्रा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान के तहत कुल 8,22,99,300 रुपये की वसूली की गई, जो निर्धारित लक्ष्य 7,65,41,869 रुपये से 7.52 प्रतिशत अधिक रही।
कमाई के आंकड़ों की तुलना करें तो इस वर्ष रेलवे की टिकट जांच से होने वाली आय में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। पिछले साल दिवाली के दौरान इसी तरह की जांच से 5.36 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। इसके मुकाबले इस बार राजस्व में 53.6 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। रेलवे ने त्योहारी भीड़ को देखते हुए टिकट जांच अभियान को तेज किया था। इसका मकसद बेटिकट यात्रा पर अंकुश लगाने के साथ रेलवे की आय की सुरक्षा करना और यात्रियों को निर्धारित नियमों के अनुसार यात्रा करने के लिए प्रेरित करना था।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com