फतेहपुर (सं. भा.) फतेहपुर आरपीआई किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामदत्त मिश्रा ने आरपीआई से इस्तीफा देकर भारतीय किसान यूनियन का दामन थामा। इस दौरान राष्ट्रीय चिंतन शिविर हरिद्वार में देश भर के किसान एकत्रित हुए। 17 जून को राष्ट्रीय चिंतन शिविर में भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा से वार्ता करके फतेहपुर जनपद के वरिष्ठ किसान नेता रामदत्त मिश्रा को पुन: घर वापसी करा कर प्रदेश महासचिव की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी और राष्ट्रीय मंच से उनके नाम की घोषणा किया। इस दौरान मौजूद तमाम किसान नेताओं ने प्रदेश महासचिव राम दत्त मिश्रा का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। वही जनपद फतेहपुर में भी किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई और तमाम रामदत्त मिश्रा के शुभचिंतकों ने मोबाइल के द्वारा उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया। इस दौरान फतेहपुर के किसानों ने कहा अब फतेहपुर जनपद सहित पूरे प्रदेश में किसानों की लड़ाई प्रमुखता से लड़ी जाएगी। नवमनोनीत प्रदेश महासचिव राम दत्त मिश्रा ने कहा की भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट हमेशा किसानों की लड़ाई लड़ता रहा है और अब वह पूरे प्रदेश में जा जाकर के किसानों को संगठन से जोड़ेंगे और किसानों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए प्रदेश स्तर तक लड़ाई लड़ने के लिए कटिबंध रहेंगे। वही भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के फतेहपुर जनपद के किसानों ने शीघ्र ही नव मनोनीत प्रदेश महासचिव रामदत्त मिश्रा का स्वागत सम्मान समारोह आयोजित करने की रणनीति बनाई।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के प्रदेश महासचिव बने रामदत्त मिश्रा
RELATED ARTICLES


