spot_img
Homeअन्य32 साल से अलग रह रहे हैं रणधीर कपूर-बबीता, इस कारण नहीं...

32 साल से अलग रह रहे हैं रणधीर कपूर-बबीता, इस कारण नहीं लिया है तलाक

बॉलिवुड के वेटरन ऐक्टर रणधीर कपूर 15 फरवरी 2021 को अपना 74वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणधीर कपूर अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी मैरिड लाइफ के लिए चर्चा में रहे हैं। उन्होंने परिवार के खिलाफ जाकर ऐक्ट्रेस बबीता से शादी की थी। मगर इन दोनों का रिश्ता बहुत अच्छा नहीं रहा। इसके बाद बबीता अपनी दोनों बेटियों करिश्मा और करीना को लेकर अलग रहने लगीं। आइए, जानते हैं रणधीर कपूर और बबीता के प्यार और अलगाव की कहानी।
लव मैरिज करके अलग हो गए रणधीर-बबीता

रणधीर कपूर ने 1971 में बबीता से लव मैरिज की थी। हालांकि इनकी शादी बहुत अच्छी नहीं चली। 1988 में यह कपल अलग-अलग रहने लगा था। हालांकि रणधीर और बबीता में कभी तलाक नहीं हुआ और उनके बबिता के साथ आज भी अच्छे संबंध हैं। ‘हिदुस्तान टाइम्स’ को दिए एक इंटरव्यू में रणधीर ने कहा था कि हमारे अलग होने का यह मतलब नहीं है कि हम दुश्मन हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बबीता आज भी उनकी जिंदगी का अहम हिस्सा हैं।

रणधीर की शराब की लत से परेशान थीं बबीता

रणधीर कपूर अपनी जवानी के दिनों में बेहद शराबी थे। उन्होंने कहा कि उनके शराब पीने और देर से घर आने की आदत के कारण बबीता बहुत नाराज रहती थी। रणधीर ने कहा कि वह बबीता के मुताबिक नहीं जीना चाहते थे। उन्हें लगा कि लव मैरिज में बबीता उन्हें वैसे ही स्वीकार कर लेंगी जैसे वह थे, मगर ऐसा हो न सका।

कभी तलाक की जरूरत ही नहीं पड़ी

रणधीर और बबीता भले ही अलग हो गए हों मगर उन्होंने कभी तलाक नहीं लिया। बबीता ने भी रणधीर कपूर को तलाक देने से इनकार कर दिया था। रणधीर का कहना है कि न तो कभी उन्होंने और न ही कभी बबीता ने दूसरी शादी करने के बारे में सोचा, इसलिए तलाक का सवाल ही नहीं उठता।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com