spot_img
Homeठाणे/पालघरनशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से बलात्कार

नशीला पदार्थ पिलाकर नाबालिग से बलात्कार

मुंबई (सं. भा.) पालघर जिले में एक जन्मदिन की पार्टी में 16 वर्षीय लड़की को उसके प्रेमी ने कथित तौर पर नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर विरार पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी उसे दो जनवरी की शाम को एक मित्र की जन्मदिन पार्टी में ले गया और उसे केक तथा नशीले पदार्थ मिला पेय पदार्थ दिया। अधिकारी ने बताया कि लड़की बेहोश हो गई और आरोपी ने कथित तौर पर उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि लड़की को हाल ही में पता चला कि वह गर्भवती हो गई है और उसने शिकायत दर्ज कराई।

RELATED ARTICLES

Most Popular

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com